बीड़ी की तलब में आरोपी ने दराटी से ली युवक की जान, ड्रग्स का है आदी

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

बड़ोह में शुक्रवार रात ठंडा पानी में ढाबे में सो रहे युवक को मौत के घाट उतारने का मुख्य आरोपी रविवार को पुलिस ने टांडा मैडीकल कालेज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

जानकारी के अनुसार हत्या आरोपी रोहित कुमार का घर घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर स्थित है तथा शुक्रवार करीब साढ़े 7 बजे अपने दोस्त के साथ जहां वारदात हुई, उस ढाबे पर गया था और फिर घर लौट गया।

रात करीब साढ़े 11 बजे उसे बीड़ी की तलब लगी और बीड़ी न होने पर वह घर से उठकर दुकान पर बीड़ी लेने चला गया और दुकान के बाहर शैड में सोए अभिषेक व विजय कुमार से बीड़ी का बंडल मांगने लगा। जिस पर विजय ने उसे मना कर दिया कि अब इतनी रात को बीड़ी का बंडल नहीं मिलेगा। जिस पर दोनों में काफी देर बहस होती रही।

बीड़ी न मिलने पर रोहित गुस्से में आ गया और साथ पड़ी उन्हीं की दराटी से विजय पर वार कर उसे जख्मी कर दिया। इतने में साथ सोए अभिषेक की नींद खुली तो उसने कहा कि यह क्या कर रहे हो, तब रोहित ने दराटी से अभिषेक की गर्दन पर भी वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा के बोल

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि रोहित ड्रग्स का आदी बताया जा रहा है, जबकि विजय ने शराब पी रखी थी और अभिषेक किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करता था। उन्होंने बताया कि पुलिस की शक की सुई पिछले कल उसी समय रोहित पर घूम गई थी, जब उसने अपने घर पर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। तब पुलिस ने अपनी निगरानी में उसे उपचार के लिए टांडा में भर्ती करवाया था।

डीएसपी ने बताया कि रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके थाना नगरोटा बगवां ले आई है, जिसे सोमवार को पुलिस रिमांड के लिए कांगड़ा न्यायालय में केसरी पेश किया जाएगा, ताकि हत्या से जुड़े तथ्य जुटाए जा सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...