अंडर-14 छात्र व छात्राओं की खेल प्रतियोगिताओं में दुरगेला के बच्चों ने लहराया परचम

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां                                                                                                      

कांगड़ा जिला के रैत बलॉक की अंडर-14 छात्र व छात्राओं की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनाँक 10/08/2024 से 13/08/2024 तक राजकीय उत्कृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलियाड़ा में किया गया। जिसमें वॉलीबाल, कबड़ी, खो-खो, बैडमिंटन आदि खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई गई।

इन प्रतियोगिताओं में राजकीय विरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुरगेला के 13 छात्रों व 07 छात्राओं ने भाग लिया। अच्छा प्रदर्शन करते हुए दुरगेला स्कूल के छात्रों ने वालीबाल खेल में केटलू स्कूल को हराकर प्रथम स्थान, छात्राओं ने वॉलीबाल खेल में परई स्कूल को हराकर प्रथम स्थान व छात्रों ने खो-खो खेल में दूसरा स्थान हासिल कर दुरगेला स्कूल का मान बढ़ाया।

इस उपलब्धि व खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुनिन्द्र कुमार ने पी.ई.टी रवि कांत व डी. पी. ई. राजेश कुमार सहित समस्त स्टाफ व खिलाड़ी बच्चों को बधाई व शुभकामनाएँ दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...

काँगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार 6 से 10 जुलाई तक

हिमखबर डेस्क क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

वन विभाग में रखे जाएंगे रिटायर्ड नायब तहसीलदार, कानूनगो-पटवारी, आवेदन 20 तक

हिमखबर डेस्क वन वृत्त हमीरपुर में वन भूमि के सर्वे,...