पीएम श्री स्कूल रायपुर बना खो खो का चैंपियन

--Advertisement--

विजेता खिलाड़ियों का स्कूल में किया गया भव्य स्वागत।

चम्बा – भूषण गुरुंग                                                                      

शिक्षा खण्ड चुवाड़ी के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर के विद्यार्थियों ने अंडर 14 छात्र स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरनोटा में आयोजित भटियाल जोन के छात्र वर्ग के टूर्नामेंट में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर खो-खो का चैंपियन बना।

छात्र वर्ग की इस प्रतियोगिता में पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर कबड्डी में उपविजेता रहा। जोनल टूर्नामेंट में छात्र वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र रघुवीर जसरोटिया को तृतीय स्थान स्थान प्राप्त हुआ जबकि कुश्ती प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र रोहित खान ने रजत पदक हासिल किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य राजकुमारी ने बताया कि पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर के ग्यारह विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए है यह हमारे विद्यालय व क्षेत्र के किये गौरव की बात है। प्रधानाचार्य महोदया द्वारा इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री राकेश कुमार तथा डीपीई अनुपम कुमार के प्रयासों की सराहना की तथा इस उपलब्धि के लिए समस्त प्रतिभागी छात्रों, शिक्षकों, प्रबंधन समिति व अभिभावकों को बधाई दी।

जोनल टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रतिभागी छात्र खिलाड़ियों तथा उनके प्रशिक्षकों का विद्यालय आगमन पर भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...