ताहलियां में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर                                                          

उपमंडल ज्वाली के अधीन आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताहलिंया में आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने की। उन्होंने ध्वजारोहण करने के बाद देश की आजादी को लेकर हुए संघर्ष के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हमारे लिए स्मरणोत्सव है। यह उन गुमनाम नायकों की कहानी को जीवंत करने में मदद करता है। जिनके बलिदान से आज हम स्वतंत्र भारत के नागरिक हैं।

इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत गाकर समारोह में चार चांद लगाए। वहीं, लोक नृत्य का भी आयोजन किया गया। स्कूल के अन्य अध्यापकों ने भी आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में अपने विचार रखे।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर प्राधानाचार्य विजय कुमार शर्मा, कपूर सिंह, हरीश भण्डारी, परोमील मैडम, संगीला मैडम, रुचिका शर्मा, नेहा पठानिया, रजिंदर सिंह, नरदेव सहोत्रा, शिव कुमार कल्याण मनकोटिया दर्शना देवी, अनीता देवी आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...