2 से 9 नवंबर तक कांगड़ा बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप, CM ने रिलीज किया प्रोमो

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां                                               

2 से 9 नवंबर तक कांगड़ा के बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप को फेस्ट के रूप में आयोजित किया जाएगा।

शिमला में पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रोमो रिलीज समारोह में सीएम सुक्खू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रोमो जारी किया और आयोजन को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश की बीड बिलिंग घाटी को पैराग्लाइडिंग विश्वकप की दूसरी बार मेजबानी करने का मौका मिला हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी घोषित किया है और इसी दिशा में सरकार काम भी कर रही है। प्रदेश सरकार ने पर्यटन को पहली प्राथमिकता रखा है। सरकार हर जिला मुख्यालय में हेलीपोर्ट बनाने जा रही हैं। पालमपुर, चंबा और शिमला में हेलीपोर्ट का काम जल्द पूरा किया जायेगा।

उन्होंने हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर बनाने के अपने लक्ष्य को दोहराया और कहा कि सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप आयोजित होने से दुनिया भर में हिमाचल के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के प्रश्न को मुख्यमंत्री ने टालते हुए कहा कि बैठक में शामिल होना या न होना एक अलग विषय हैं,, लेकिन हिमाचल प्रदेश को अपने संसाधनों के सही इस्तेमाल करने की ज़रूरत हैं। ताकि हिमाचल अपने पांव पर खड़ा हो सके और सरकार इस दिशा में कई फैसले कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला: चालान से नहीं सुधरे तो ट्रैफिक संभालने में लगाए जाएंगे, पुलिस ने शुरू की नई पहल

धर्मशाला - हिमखबर डेस्क  पर्यटन नगरी धर्मशाला में यातायात नियमों...

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पार्वती नदी में गिरी कार, 26 वर्षीय युवक की मौत

हिमखबर डेस्क  जिला कुल्लू के भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर शुक्रवार को...

एटीसी शाहपुर नवाचार को दे रहा बढ़ावा: केवल सिंह पठानियां

बोले.... बच्चे स्कूल की कक्षा से बाहर निकलकर प्रकृति...

एचपीयू में खूनी झड़प; कईयों के फूटे सिर, एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे

विश्वविद्यालय परिसर में एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे, अफरा-तफरी...