शिमला में दृष्टिहीन संघ ने रोके पहिए, सचिवालय के बाहर चक्का जाम के दौरान हाथापाई

--Advertisement--

सचिवालय के नजदीक दिव्यागों का प्रदर्शन, सीएम से मिलने की जिद पर अड़े, नाराज दिव्यागों ने किया चक्का जाम, दिव्यागों को हटाने में पुलिस के छुटे पसीने, दोनों के पक्षों में काफी देर तक हुई झड़प, बैकलॉग भर्ती में देरी से हैं नाराज, कहा, सरकार नहीं सुन रही उनकी आवाज, शांतिपूर्ण आंदोलन करते हुए हो चुके हैं 274 दिन इसलिए सड़कों पर उतरने को हुए मजबूर, सरकारी विभागों में दिव्यागों के लिए 4 फिसदी कोटा, मंत्री और मुख्य सचिव स्तर की बैठक में भी नहीं निकला कोई हल

शिमला – रजनीश ठाकुर   

274 दिन से शिमला में धरने पर बैठे दृष्टिहीन संघ ने बुधवार को सचिवालय के बाहर चक्का जाम किया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। इस दौरान पुलिस ने दृष्टिहीनों को सड़क से उठाने का प्रयास किया, जिसमें थोड़ी हाथापाई भी हुई।

दृष्टिहीन संघ विभिन्न विभागों में खाली पड़े दृष्टिहीन कोटे की बैकलॉग पदों को एकमुश्त भरने की मांग कर रहे हैं। सरकार से कई दौर की वार्ता भी हुई, लेकिन अभी तक सकारात्मक परिणाम नहीं आए जिसके चलते दृष्टिहीन संघ ने चक्का जाम किया।

दृष्टिहीन संघ के सदस्य राजेश ठाकुर ने कहा कि लंबे अरसे से दृष्टिहीन कोटे के विभिन्न विभागों में पद खाली चल रहे हैं, लेकिन सरकार इसमें भर्तियां नहीं कर रही है। दृष्टिहीन संघ एकमुश्त बैक लॉग की भर्तियों की मांग कर रहा है।

पिछली बैठक में सरकार ने 174 खाली पद बताए थे, लेकिन अब चुनाव की आचार संहिता हटने पर 174 पद गायब हो गए हैं। सरकार ने अगर दृष्टिहीन के खाली पड़े पदों को नहीं भरा तो दृष्टिहीन संघ 1 से लेकर 15 अगस्त तक लगातार चक्का जाम करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...