गाडागुसैन कॉलेज भवन चढ़ा राजनीतिक भ्रष्टाचार की भेंट

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या                                                                       

एसएफआई गाडागुसैन कॉलेज इकाई की आज एक बैठक हुई जिसमें एसएफआई राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर मौजूद रहे।
एसएफआई गाडागुसैन इकाई की बैठक में गाडागुसैन कॉलेज के भवन निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

एसएफआई गाडागुसैन कॉलेज के अध्यक्ष डोला सिंह व सचिव नीतू ने कहा कि गाडागुसैन कॉलेज के भवन निर्माण को 10 साल हो चुके है लेकिन अभी तक एक कमरा तक तैयार नहीं हुआ है उल्ट ठेकेदार काम छोड़ कर भाग गए हैं। ऐसे साफ झलकता है की स्थानीय विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह शौरी जो दो बार के विधायक है उनकी अनदेखी साफ तौर पर दिखती है।

पिछली सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री जय राम के कार्यकाल में इस तरह की अनदेखी इस भवन निर्माण को लेकर हुई है जो बहुत ही निंदनीय है। बीजेपी सरकार के कार्यकाल में कालेज के बजट का सही से इस्तेमाल न होना व ठेकेदार और स्थानीय विधायक की मिली भगत के चलते इस तरह का रवैया भवन निर्माण को लेकर रहा है।

एसएफआई के राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अंदर पिछली सरकार के रहते संस्थानों के निमार्ण को लेकर भरी भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन देखने को मिला है। अनिल ठाकुर ने कहा कि गाडागुसैन कॉलेज भवन भी राजनीतिक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।

जिसके चलते कुल्लू और मंडी के दुर्गम क्षेत्र के छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस से साफ झलकता है कि नेता प्रतिपक्ष जय राम व बीजेपी के विधायक सुरेन्द्र सिंह शौरी इलाके के लोगों से कोई सरोकार नहीं रखते है। प्रदेश के दुर्गम इलाकों के छात्रों को सुविधा से महरूम रखा जा रहा है। वर्तमान की कांग्रेस की सरकार भी इस कॉलेज के भवन निर्माण को अनदेखा करती जा रही है।

एसएफआई ने साफ तौर पर प्रदेश की सुख्खू को चेताया है की अगर गाडागुसैन कॉलेज भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू नही किया गया तो एसएफआई सभी छात्रों को लामबंद करते हुए उग्र आंदोलन करेगी और स्थानीय लोगों अभिभावकों को लामबंद करते हुए इस आंदोलन को और मजबूत करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...