कांगड़ा चम्बा को आने वाले समय में नयी ऊँचाईयों पर ले जायेगा डॉ राजीव भारद्वाज का विज़न

--Advertisement--

कोटला – स्वयम                    

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा नेे कोटला में कहा कि कांगड़ा – चंबा के सांसद डॉ० राजीव भारद्वाज ने संसद में कांगड़ा चम्बा के विकास के लिए जोरदार पैरवी की है। उनका विकास के लिए विजन कांगड़ा चम्बा को आने वाले समय में नयी ऊँचाईपयों पर ले जायेगा।

उन्होंने संसद में कांगड़ा-चंबा के अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल जिनमें धर्मशाला, डलहौजी व खज्जियार शामिल है। अधिक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु “हैली टैक्सी” सुविधा से जोड़े जाने व मैक्लोडगंज, नड्डी, भागसूनाग जैसे दर्शनीय पर्यटन स्थलों को ओर अधिक विकसित करने हेतु सकारात्मक कदम उठाने और पठानकोट-जोगिन्द्रनगर रेलवे लाइन को ब्राडगेज करने तथा अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल डलहौजी तक पर्यटकों की अधिक पहुंच हेतु पठानकोट से डलहौजी रेलवे लाइन बिछाने की मांग की।

कांगडा प्रसिद्ध शक्तिपीठों की भूमि है। जहां देशभर से भक्त अधिक संख्या में पहुंचते है। इस दृष्टि से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु “रिलिजियस कॉरिडोर” और धर्मशाला में दुनिया की सबसे करीबी “स्नो लाइन” धौलाधार की गोद तक पर्यटकों को पहुंचाने हेतु “रोप-वे” स्थापित करने की मांग उठाई है।

पौंग बांध व चमेरा बांध जलाशय में केरल की तर्ज पर बैकवॉटर टूरिज्म का शुभारंभ करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। इन क्षेत्रों पर कार्य करके जहां स्थानीय लोगों को स्व-रोजगार प्राप्त होगा वहीं पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। जिससे प्रदेश को लाभ प्राप्त होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...