शादी में कैटरिंग कार्य से लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल

--Advertisement--

शादी में कैटरिंग कार्य से लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल

शिमला – नितिश पठानियां       

शादी समारोह में कैटरिंग से लौट रहे युवकों की कार (HP54C8839) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में पांच युवक सवार थे। हादसे में दो युवकों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन घायल हैं।

घायल यूवकों को रोहड़ू सिविल अस्पताल से आईजीएमसी रैफर किया गया है। यह दर्दनाक हादसा सोमवार रात करीब 2 बजे रोहड़ू उपमण्डल में स्मरकोट सड़क पर कोटी नाला के पास हुआ।

मृतकों की पहचान बिलासपुर के भोजपुर निवासी लक्की शर्मा (25) पुत्र प्रकाश चंद और सोलन के अर्की निवासी ईशांत (23) पुत्र राम लाल के रूप में हुई है। घायलों में अर्की निवासी राकेश (23) पुत्र धर्म पाल, सुन्नी निवासी भरत (19) पुत्र खेम और ननखड़ी निवासी पंकज (19) पुत्र कुलदीप शामिल हैं।

कार को लक्की चला रहा था। हादसे का शिकार हुए कुछ युवक आईटीआई  (ITI) का डिप्लोमा कर रहे थे और पार्ट टाइम कैटरिंग का काम करते थे। कार के खाई में गिरने से घायल एक युवक ने एम्बुलेंस व पुलिस को फोन कर हादसे के बारे में सूचित किया।

पुलिस को हादसे का पता कुछ घंटों बाद चला। इसके बाद मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घटनास्थल पर दो युवक मृत मिले। हादसे का पता लगने पर मृतकों के परिजनों के घर कोहराम मच गया।

डीएसपी रविन्द्र नेगी के बोल

डीएसपी रविन्द्र नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घायलों की हालत ख़तरे से बाहर  है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...