कंगना ने जनता से मांगा आधार कार्ड, तो विक्रमादित्य सिंह ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई वायरल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की एक पोस्ट ने मंडी की सियासत को फिर गरमा दिया है। वीरवार को सोशल मीडिया पर डाली गई उनकी पोस्ट को सीधेतौर पर सांसद कंगना रनौत से जोड़ कर देखा जा रहा है।

बता दें कि बीते दिन सांसद कंगना रणौत ने मंडी संसदीय क्षेत्र में खोले गए सांसद संवाद केंद्र का शुभारंभ किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि लोगों की समस्याएं सुनीं जाएंगी तथा लोग उनसे व्यक्तिगत तौर पर भी मिल सकते हैं। हालांकि मिलने से पहले लोगों को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा और समस्या भी लिखित तौर पर देनी होगी।

अब सांसद की इस बात पर तंज करते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है कि हमें मिलने के लिए किसी को भी आधार कार्ड की आवश्यकता नहीं है, प्रदेश के किसी भी कोने से कोई भी अपने कार्य के लिए मिल सकता है। विक्रमादित्य सिंह की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खासी वायरल हो रही है और लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...