धौलाकुआं में दांतो के क्लीनिक की आड़ में होता था नशीली दवाओं का कारोबार, हरियाणा का व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

धौलाकुआं में दांतो के क्लीनिक की आड़ में होता था नशीली दवाओं का कारोबार, हरियाणा का व्यक्ति गिरफ्तार

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल पांवटा साहिब के धौलाकुआं में हरियाणा के एक व्यक्ति के दांतों के क्लीनिक में नशे का कारोबार करने का पुलिस ने भंडाफोड किया है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को नशीले पदर्थाें व नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि धौलाकुआं में मोहम्मद राकिब पुत्र नानू दीन निवासी चुहडपुर कलां डा. मलिकपुर खादर तहसील छछरौली जिला यमुनानगर हरियाणा दांतों का क्लीनिक चलाता है तथा काफी समय से यहां नशे का कारोबार करता है।

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर क्लीनिक में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान क्लीनिक से 104 नशीले कैप्सूल, 50 नशीली टैबलेट सहित 15,400 रुपए नकदी बरामद की है।

एएसपी अदिति सिंह के बोल

एएसपी अदिति सिंह ने बताया कि धौलाकुआं में एक व्यक्ति के क्लीनिक पर छापेमारी कर नशीले कैप्सूल व नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...