दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी जीप के उड़े परखच्चे, एक की मौत, एक गंभीर घायल

--Advertisement--

खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत, दूसरा IGMC रैफर। 

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिला के अंतर्गत आती तहसील निहरी की ग्राम पंचायत सोझा के भलाना गांव में निहरी पुलिस चौकी के तहत एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां पिकअप के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार भलाना के समीप दब नामक स्थान पर एक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उक्त जीप में 2 लोग सवार थे। हादसा इतना भयावह था कि खाई में गिरते ही जीप के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के दौरान जीप में सवार अनंत राम उर्फ मिंटू पुत्र कृष्ण लाल निवासी गांव सोझा तहसील निहरी की मौत हो गई जबकि हेम राज पुत्र धर्म सिंह गांव सोझा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, वहीं पुलिस को भी हादसे की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तथा लोगों के सहयोग से अनंत राम के शव व घायल हेम राज को खाई से निकाल कर नागरिक अस्पताल सुन्नी पहुंचाया। हेम राज की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया।

पंचायत प्रधान लीलाधर के बोल

घटना की जानकारी देते हुए सोझा बैहली पंचायत के प्रधान लीलाधर ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिम बस कार्ड नहीं तो स्कूली बच्चों को भी HRTC बसों में देना होगा पूरा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के...

कांगड़ा में 45 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, इस हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक विवाहिता...

गजब: चुनाव हारी पत्नी तो नाराज पति ने शराब के नशे में रातभर बंद रखा गांव का रास्ता; लोग हुए परेशान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के नतीजे...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! 445 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 11 जून को...