वन विभाग की टीम ने व्यक्ति के घर छापेमारी कर खैर की लकड़ी की बरामद

--Advertisement--

जंगल से खैर के पेड़ काटकर घर में छुपा रखी थी लकड़ी, वन विभाग ने दर्ज़ करवाया मामला

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के पल्होड़ी में वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर खैर की लकड़ी बरामद की है। वन विभाग की टीम ने लकड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है तथा इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पल्होड़ी गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी करता है तथा पास के जंगल में खैर के 4 पेड़ काटकर लकड़ी घर पर रखी हुई है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने पल्होड़ी में सितार के घर पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम ने घर के अंदर से खैर की लकड़ी को बरामद किया है। वन विभाग ने लकड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

डीएफओ एश्वर्य राज के बोल

उधर, वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ एश्वर्य राज ने बताया कि वन विभाग की टीम ने पल्होड़ी में एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर खैर की लकड़ी बरामद की है। वन विभाग ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...