सेरी मंच में मनाया जाएगा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

--Advertisement--

मंडी 18 जून – अजय सूर्या

मंडी जिला में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर आयुष विभाग और अन्य संस्थाओं के सहयोग से सेरी मंच में प्रातः 6ः30 बजे योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन मंगलवार को आयुष विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि विभिन्न संस्थाओं से समन्वय स्थापित करें ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित बनाई जा सकें। उन्होंने जिला के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा आमजन से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेरी मंच में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय योग शिविर में भाग लेने का आग्रह किया है।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कालिया ने बताया कि योग शिविर में आयुष विभाग के डा.ॅ और योग शिक्षकों योग आसन की विभिन्न क्रियाए करवाई जाएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...