विधानसभा अध्यक्ष 21 जून को करेंगे ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का शुभारंभ

--Advertisement--

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

चंबा, 18 जून – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है। कुलदीप सिंह पठानिया 21 जून को सांय 5.30 बजे बनीखेत में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का शुभारंभ करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 19 जून को सिहुंता में  होने वाली स्टार नाइट में मुख्य अतिथि होंगे। कुलदीप सिंह पठानिया 21 जून को दोपहर 12.30 बजे चुवाड़ी में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह की आधारशिला रखेंगे तत्पश्चात त्रिमथ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा सांय 5.30 बजे बनीखेत में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का शुभारंभ करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 22 जून को दोपहर 12.30 बजे बचत भवन में ज़िला शिकायत निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के पश्चात वे 03.30 बजे माता जालपा मंदिर मैहला तथा शाम 05.30 बजे भलेई माता मंदिर जाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष भलेई में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी करेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया 23 जून को छिंज मेला चुवाड़ी में मुख्य अतिथि होंगे तथा 24 जून को सिहुंता से धर्मशाला के लिए रवाना होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...