पीर निगाह मंदिर में माथा टेकने आई पंजाब की 32 वर्षीय महिला लापता

--Advertisement--

ऊना , 7 जून – अमित शर्मा

उत्तर भारत के प्रसिद्व धार्मिक स्थल पीर निगाह मंदिर में परिवार सहित माथा टेकने आई पंजाब की 32 वर्षीय महिला अचानक लापता हो गई। लापता महिला की पहचान रमनप्रीत पत्नी लाड़ी निवासी राजपूरा तहसील फिल्लौर, जालंधर के रूप में हुई है।

मामले को लेकर महिला के पति ने ऊना पुलिस के पास शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रमनप्रीत निवासी जालंधर अपने पति सहित पारिवारिक सदस्यों संग वीरवार सुबह पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने पहुंची थी।

माथा टेकने के बाद रमनप्रीत बाहर सामान ले रही थी कि अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी महिला का कोई पता नहीं चल पाया। ऐसे में मामले को पति लाडी ने ऊना पुलिस के पास शिकायत दी है।

पुलिस ने शिकायत के बाद मौके पर पहुंच आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें रमनप्रीत देखी गई है। इसके बाद महिला का कोई पता नहीं चल पाया। रमनप्रीत के न मिलने से परिजन चिंतित है।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया के बोल

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी है। उधर, लापता महिला के भाई जसमीत सिंह ने कहा कि अगर रमनप्रीत का कहीं पता चलता है, तो मोबाइल नंबर 8264393426 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...