HPU ने बढ़ाई B.Ed प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि, जाने कब है अंतिम तिथि

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड की प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए अतिरिक्त समय दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब 8 जून तक विश्वविद्यालय की एडमिशन संबंधित वैबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

हालांकि इससे पहले आवेदन करने के लिए 6 जून की तिथि निर्धारित थी, लेकिन कई उम्मीदवार तय समय में ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाए थे और विश्वविद्यालय प्रशासन के पास कुछ उम्मीदवारों ने आवेदन के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की थी, क्योंकि बीते कुछ दिनों में उम्मीदवार फार्म नहीं भर पा रहे थे। इसको ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीदवारों को फार्म भरने के लिए 1 दिन का अतिरिक्त समय दिया है।

सूचना के अनुसार अभी तक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पास 8100 से अधिक आवेदन बीएड की प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए आए हैं और संख्या 8 जून तक और बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय आगामी 20 जून को 2 वर्षीय बीएड कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा।

यह प्रवेश परीक्षा एचपीयू के अधीन आए निजी बीएड कालेजों के अलावा एचपीयू के शिक्षा विभाग में मौजूद सीटों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए इस बार 30 केंद्र स्थापित किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...