त्रिवेणी संगम् रिवालसर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

प्रज़ापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरिय विश्व विद्यालय की संचालिका बी.के. सुनीता दीदी जी ने शिव दर्शन भवन में मनाया अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस्। इस कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर रिवालसर के सभी बच्चे व अध्यापक शामिल हुए।

कार्यक्रम में बीके सोमा बहन जी ने सभी बच्चों को बताया कि किस तरह से हम प्रकृति का संरक्षण कर सकते हैं। और साथ ही पर्यावरण की हमारे जीवन में क्या भूमिका है। प्रकृति के पाँचों तत्वों को हम किस प्रकार पावन बना सकते हैं, इस पर भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पर्यावरण के संरक्षण ले लिये प्रतिज्ञा भी की।

बाद में सभी ने मिल कर पर्यावरण को पावन बनाने के लिए राजयोगामैडिटेशन भी किया। कार्यक्रम के अन्त में सुनीता दीदी जी ने सभी बच्चों व अध्यापकों को अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया।

पर्यावरण दिवस् के अवसर पर सुबह प्रज़ापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय के भाई-बहनों ने रिवालसर परिसर में जागरूकता के लिए प्रभात फ़ेरी भी निकाली व पौधारोपण किया।

राजकीय प्राथमिक पाठशाला रिवालसर के मॉर्निंग एसेंबली में बी.के. ओमी दीदी और बी.के. सोमा बहन जी ने पर्यावरण दिवस् पर बच्चों को जागरूक किया व पर्यावरण को सुरक्षित रखने की प्रतिज्ञा भी करवाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सस्ती हुई बिजली, नईं दरें जारी, 1 अप्रैल से होंगी लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने हिमाचल प्रदेश...

एचपीआरसीए ने घोषित किया ग्रुप इंस्ट्रक्टर का फाइनल परिणाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने तकनीकी...