कुल्लू मनाली घूमने आए पर्यटक की मौत, पैराग्लाइडिंग के दौरान टेक ऑफ से पहले ही पैराग्लाइडर क्रैश होने से गई जान

--Advertisement--

महाराष्ट्र से कुल्लू मनाली घूमने आया था मृतक गौतम, पायलट की लापरवाही से गई जान

हिमखबर डेस्क

जिला कुल्लू के रायसन के पास एक पैराग्लाइडिंग के दौरान एक पर्यटक की ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 57 वर्षीय गौतम खरात पुत्र कृष्ण खरात के रूप में हुई। मृतक महाराष्ट्र के ठाणे जिले का निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

मृतक गौतम खरात महाराष्ट्र से घूमने के लिए कुल्लू मनाली आया था। इस दौरान वह रायसन में पैराग्लाइडिंग करने गया। पैराग्लाइडिंग के दौरान पायलट की लापरवाही के कारण वह ऊंचाई से छाती के बल नीचे गिरा जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक डा. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन के बोल

उधर मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कुल्लू डा. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आज उसे परिजनों के हवाले किया जाएगा। हादसे के पीछे क्या कारण रहे इसकी गहनता से जांच की जा रही है।

जानकारी के लिए बता दे कि जिला कुल्लू की पैराग्लाइडिंग साइट में नियमों को ताक पर रखकर अभी भी पैराग्लाइडिंग करवाई जाती है। इस पर अभी तक पर्यटन विभाग अंकुश नहीं लगा पाया है।

हालांकि सख्ती बरती जा रही है लेकिन अभी भी एसोसिएशन की ओर से नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिस कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। पायलट पर्यटकों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। लगातार एक के बाद एक हादसे से इस कारोबार में भी प्रभाव पड़ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...