काँगड़ा: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने और जातिसूचक शब्द कहने पर युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

इंदौरा – शम्मी धीमान

पुलिस थाना इंदौरा के तहत शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने और जातिसूचक शब्द कहने पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि थाना इंदौरा के तहत गांव गदराना निवासी युवक विजय कुमार (23) के पीड़िता के साथ पिछले कुछ वर्षों से संबंध थे। आरोपी ने शादी का झांसा देते हुए उसका यौन शोषण किया। जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने को कहा तो उसने पीड़िता को नीची जाति का बताते हुए शादी करने से इंकार कर दिया।

इसके बाद पीड़िता ने इंदौरा थाना में शिकायत पत्र सौंपा, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

वहीं पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद इंदौरा मैजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए। आरोपी को इंदौरा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...