लोकसभा चुनाव: दून नालागढ़ में फुल तैयारी, 946 पुलिस कर्मचारी, होमगार्ड आईटीबीपी जवान संभालेंगे मोर्चा

--Advertisement--

दून नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

बद्दी में एएसपी अशोक वर्मा ने थाना और चौकिया आईटीबीपी , झारखंड पुलिस मध्य प्रदेश पुलिस ओर यूपी होमगार्ड अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों पर बद्दी में लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक की।

उन्होंने बताया कि बद्दी में करीब 946 पुलिस कर्मचारी के साथ होमगार्ड दून और नालागढ़ चुनावी रण की बागडोर संभालेंगे। इसमें सभी पोलिंग बूथों के इंतजाम किए जा चुके हैं।

बीबीएन के सभी थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर योजनाएं बताई हैं और उन्हे अम्ल में लाया जा चूका है। जिससे बीबीएन पुलिस निष्पक्ष लोकसभा चुनाव करवाने में पूरी तरह तैयार है और सुरक्षा को लेकर भी संतुष्ट हैं।

एएसपी अशोक वर्मा बद्दी ने कहा कि इस बार भी पुलिस की तैयारियां पुरी तरह से बेहतर हैं। लोकसभा चुनावों से लेकर नतीजों तक का हर चरण में बद्दी पुलिस मुस्तैद है। बद्दी एरिया पंजाब और हरियाणा इलाके के साथ लगता एरिया है, जिसमें पुलिस ने दिन-रात इंटर स्टेट नाके लगा रखे हैं। अतः नालागढ़ से आज सभी टीम अपने अलग-अलग पोलिंग बूथ पर रवाना हो जाएगी।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर आईटीबीपी के अधिकारी झारखंड पुलिस के अधिकारी मध्यप्रदेश पुलिस और यूपी होमगार्ड के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...