हिमाचल में हादसा, टिप्पर और बाइक में भिड़ंत, 2 चचेरे भाइयों की मौत

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर की महिपुर पंचायत के चलाना गांव के समीप वीरवार सुबह आठ बजे एक टिप्पर ने दो युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई है। वहीं श्रीरेणुकाजी पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सैनधार इलाके के महीपुर में अनियंत्रित टीपर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई है। हादसा महिपुर के पास चलाना-नेहर सवार सड़क पर सुबह हुआ। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह युवक बाइक चला रहे थे या सड़क के किनारे बाइक के साथ खड़े थे।

बताया जा रहा है कि ईंटों से लदा टिपर नेहर सवार की ओर जा रहा था। इस बीच चालक वाहन से अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी बाइक को घसीटते हुए काफी दूर ले गया। इस दुर्घटना में युवक हसन और फारुख बाइक सहित ट्रक की चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है कि दोनों चचेरे भाई थे और दोनों की उम्र 20 और 21 साल बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम हादसे की जांच में जुटी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए ददाहु अस्पताल भेज दिया है।

टिप्पर चालक ने पुलिस को ये बयान दिया है कि वो टिप्पर को पार्क करने के बाद नीचे की तरफ चाय पीने गया था, इसी दौरान टिप्पर अचानक ही चल पड़ा। फिलहाल पुलिस इस थ्यौरी के अलावा दूसरे पहलू पर भी जांच कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा के बोल

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने कहा कि हादसे को लेकर हरेक पहलू से जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक रिश्ते में चचेरे भाई थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...