भीषण गर्मी के बीच बड़ी खुशखबरी, केरल पहुंचा मानसून, झमाझम बारिश शुरू

--Advertisement--

नई दिल्ली – नवीन चौहान

भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। IMD ने मानसून के केरल पहुंचने की पुष्टि की है।

IMD के मुताबिक अपने सामान्य समय से दो दिन पहले ही केरल में मानसून ने एंट्री की है। इसके चलते राज्य के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

बता दें की मौसम विभाग ने 1 जून तक मानसून के केरल तट पर पहुंचने की बात कही थी। लेकिन रेलम चक्रवात के चलते केरल के पूर्वोत्तर हिस्सों में मानसून ने 30 मई को ही दस्तक दे दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 1 से 3 जून को मानसून के तमिलनाडू और दक्षिण कर्नाटक के भीतरी हिस्से में पहुंचने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और असम में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 5 जून बताई जा रही है।

केरल में दस्तक देने के बाद यह उत्तर भारत की तरफ बढ़ जाएगा। मानसून के आगे बढ़ने का अपना एक तय रास्ता होता है जिसके जरिए यह आगे बढ़ता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून पूरे देश में 15 जुलाई तक पहुंच जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में चार जून से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन सात जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान के आसार, शिमला, मंडी,...

हिम बस कार्ड नहीं तो स्कूली बच्चों को भी HRTC बसों में देना होगा पूरा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के...