पुराना कांगड़ा में काली मंदिर के समीप पेड़ से लटका मिला शव

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

पुराना कांगड़ा में काली मंदिर के पास आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। स्थानीय लोग जब मंदिर के समीप जा रहे थे तो उन्होंने पेड़ पर इस व्यक्ति को लटके देखा। उन्होंने तुरंत कांगड़ा पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर एसएचओ संजीव कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को पेड़ से उतारा गया।

डीएसपी अंकित शर्मा के बोल

डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस छानबीन के लिए मौके पर पहुंच गई। मामले की छानबीन शुरू कर दी। जांच-पड़ताल में मृतक की पहचान 41 वर्षीय अशोक सोनी तहसील अर्की, भराड़ीघाट, सोलन के रूप में हुई है।

मृतक बिलासपुर जिला के नम्होल बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करता था। उसका ससुराल जोगिंद्रनगर में बताया जा रहा है। मृतक यहां कैसे पहुंचा, इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम टांडा में करवाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...