बड़ा भंगाल के लिए बैजनाथ से पोलिंग दल रवाना

--Advertisement--

धर्मशाला, 29 मई – हिमखबर डेस्क

कांगड़ा जिला के अतिदुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में सहायक मतदान केंद्र के लिए बैजनाथ से पोलिंग दल रवाना हो गया है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन विभाग को कांगड़ा जिला के 20-बैजनाथ (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र 99-बड़ाभंगाल, जिसमें कुल 469 मतदाता पंजीकृत के लिए सहायक मतदान केन्द्र (ऑक्सिलरी पोलिंग स्टेशन) बनाने की अनुमति प्रदान की है।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 पोलिंग बूथ तथा एक सहायक मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा जिला के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में पोलिंग बूथ स्थापित करने तथा पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला के 99-बड़ाभंगाल का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्थित बीड में है, जहां अब 310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत इस मतदान केन्द्र के लिए सहायक मतदान केन्द्र, राजकीय उच्च पाठशाला, बड़ाभंगाल 99-क-बड़ाभंगाल बनाया गया है, जहां 159 मतदाता मतदान करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...