गैलेक्सी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वीप कार्यक्रम में की सहभागिता

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – निशा ठाकुर

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ में स्वीप अर्थात भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार- प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम को देश की आने वाली पीढ़ी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

स्वीट का प्रमुख लक्ष्य निर्वाचन के दौरान सभी पात्र नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करके भारत में सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है।

यह कार्यक्रम विविध प्रकार के सामान्य एवं लक्षित ऐसे इंटरवेंशनों पर आधारित है जो राज्य के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और जनसाख्यिकीय प्रोफाइल के साथ-साथ निर्वाचनों के पिछले चरणों में निर्वाचकीय सहभागिता के इतिहास को और उनसे मिली सीख के अनुसार अभिकल्पित किए गए हैं।

इस स्वीप कार्यक्रम के संचालन हेतु राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वाली के प्रधानाचार्य और एरो अर्थात सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजय शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरियाल के प्रधानाचार्य मुल्क राज व प्रवक्ता हर्ष कुमार, राजकीय वरिष्ठ विद्यालय नगरोटा सूरियाँ के प्रवक्ता मनजीत सिंह सिद्धू व शारीरिक शिक्षक अनिल कुमार आए हुए थे।

स्कूल प्रबंधक निदेशक ने बच्चों को स्वीप कार्यक्रम के उपलक्ष में समझाते हुए कहा कि सभी बच्चों ने अपने घर परिवार और आस-पड़ोस के सभी मतदाताओं को वोट डालने के लिए जरूर भेजने का प्रयास करें।

अंत में स्कूल प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा ने बच्चों को स्वीप जैसे राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम को समझाने और जागरूक करने हेतु आने के लिए सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक निदेशक डॉक्टर गुलशन कुमार, निदेशिका किरण लता वैद्य, प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा, उप प्रधानाचार्या श्वेता वैद्य, समन्वयिका रानी धीमान व प्राइमरी मुख्याध्यापिका अंजू सलाथिया उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दहला मंडी: कॉलेज जा रही छात्रा का सरेआम गला रेतकर हत्या, बाइक सवार हत्यारे फरार

हिमखबर डेस्क मंडी जिला के सरकाघाट के नैण गांव में एक...

अब महंगी और दोहरी सर्जरी से मिलेगी राहत, अंडे के छिलकों से जुड़ेंगी टूटी हुई हड्डी; NIT हमीरपुर के छात्रों ने खोजा नया इलाज

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रों ने...

शाहपुर में दर्दनाक हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 6 लोग घायल

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में...