ढालपुर में गरजीं प्रियंका गांधी, बोलीं- मोदी सरकार की नीतियों के चलते 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी

--Advertisement--

हिमाचल के ‘रण’ में प्रियंका गांधी, कुल्लू में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के लिए मांगा वोट, केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

कुल्लू – अजय सूर्या

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित ढालपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दाैरान उन्होंने भाजपा व मोदी सरकार पर जमकर सियासी निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने रघुनाथ, बिजली महादेव और अठारह करडू की जय से भाषण की शुरुआत की।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जनता देश और लोकतंत्र में सर्वोपरि है। पार्टी की सहायता के लिए विक्रमादित्य पीछे नहीं हटे और अब सांसद बनकर जिम्मेदारी को बखूबी से निभाएंगे। प्रियंका ने कहा कि देश के अंदर 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी है। यह सब मोदी सरकार की नीतियों से हुआ है।

70 करोड़ युवा बेरोजगार

कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में रोजगार बनने का काम लगभग ठप हो गया। 70 करोड़ युवा बेरोजगार हैं। इसके लिए जरूरी है कि भाजपा की नीतियों को बदला जाएगा। भाजपा की नीतियों ने छोटे कारोबारियों, पर्यटन को बहुत नुकसान पहुंचाया है। नोटबंदी और जीएसटी से और भी नुकसान हुआ है। खरबपति मित्रों को फायदा दिया जा रहा है।

प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार, छह बार सीएम रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह को याद करते हुए प्रियंका ने कहा कि दोनों ने सीएम रहते हुए सादगी पूर्ण जीवन जीया।  वहीं प्रियंका की रैली में मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को कार्यकर्ताओं ने कंधे पर उठाकर रैली स्थल तक पहुंचाया। इस दौरान कुल्लूवी नाटी का दौर भी चलता रहा।

जानबूझ कर अमेरिकी सेब पर टैक्स कम किया: प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि खेती के सारे उपकरण आज महंगे हो गए हैं। किसान पर जीएसटी थोपा जा रहा। जानबूझ कर अमेरिकी सेब पर टैक्स कम किया गया। देश में सब नीतियां खरबपतियों के लिए बन रही हैं। पुरानी पेंशन पर केंद्र सरकार पीछे हट गई। राज्य सरकार ने ओपीएस लागू किया, लेकिन केंद्र ने एनपीएस का पैसा देने से मना कर दिया।

मोदी हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं कर सकें: प्रियंका

हिमाचल में आपदा आई, मुख्यमंत्री सुक्खू, विक्रमादित्य, सुंदर ठाकुर, मंत्री 24 घंटे जनता की सेवा के लिए माैजूद रहे। दूसरी तरफ मोदी कहते हैं कि हिमाचल उनका दूसरा घर है, लेकिन इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं कर सकें। अगर राष्ट्रीय आपदा घोषित होती तो राहत कार्यों के लिए केंद से राशि मिलती।

आपदा में भाजपा नेता लोगों का दुख-दर्द जानने नहीं आए। आपदा के बाद भाजपा ने धनबल के आधार पर प्रदेश सरकार को गिराने व विधायकों को खरीदने की कोशिश की। प्रियंका ने कहा कि कोविड वैक्सीन बनाने वाले से भाजपा ने 52 करोड़ रुपये का चंदा लिया।

गुजरात में पुल गिरा और इसे बनाने वाली कंपनी से भी चंदा लिया गया। प्रियंका ने कहा कि अग्निवीर योजना से युवाओं से दिखा किया है। न पेंशन की सुविधा और न ही शहीद का दर्जा। युवाओं की उम्मीदें टूट रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...