घर तक पहुंची जंगल की आग, लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान
सोलन – रजनीश ठाकुर
कसौली उपमंडल में पिछले दो सप्ताह से भी अधिक समय से जंगलों की आग ने अब रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को जंगल की आग का तांडव धर्मपुर में देखने को मिला। बठोल की ओर से शुरू हुई जंगल की आग अब आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी है। इसी के चलते पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक मोटर मैकेनिक की दुकान जलकर राख हो गई।
आग की लपटें तेजी से कालका-शिमला एनएच तक पहुंच गई। बैंक के नजदीक एक मोटर मैकेनिक की दुकान भी इसकी चपेट में आ गई। दुकान में स्पेयर पार्ट सहित ठीक होने के लिए खड़ी कई मोटर साइकिल व एक वैन और एक दुकान जल गई।


