सेना की डेंटल कोर में बिना परीक्षा अफसर बनने का मौका

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भारतीय सेना में अफसर बनने का मौका है। सेना ने डेंटल कोर में शॉर्ट सर्विस कमीशन 2024 के लिए भारतीय पुरुषों और महिलाओं दोनों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच जून है। इसके जरिए सेना के डेंटल कोर में 30 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन सेना की भर्ती वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/  पर जाकर करना है।

नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कालेज/यूनिवर्सिटी से बीडीएस (फाइनल ईयर में कम से कम 55 फीसदी)/एमडीएस किया होना चाहिए। साथ ही डीसीआई द्वारा पारित एक साल की अनिवार्य रोटरी इंटर्नशिप 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूरी कर ली होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास 31 दिसंबर तक वैध राज्य दंत चिकित्सा परिषद/डीसीआई का स्थायी यंत पंजीकरण प्रमाण पत्र होना चाहिए।

उम्र सीमा

उम्मीदवारों की उम्र 31 दिसंबर 2024 को 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

डेंटल कोर में निकली भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर की जाएगी।

सैलरी

सेना के डेंटल कोर में एसएससी ऑफिसर बनने पर पे स्केल 61,300-1,93,900 की सैलरी मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...