एकलव्य छात्रावास के बाथरूम में छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी वजह जान उड़ जाएंगे होश

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के एकलव्य छात्रावास किलाड़ में 10वीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसने छात्रावास के बाथरूम में यह खौफनाक कदम उठाया। छात्र की पहचान रमन कुमार (17) पुत्र मान सिंह निवासी परमार भटौरी पंचायत कुमार तहसील पांगी जिला चम्बा के रूप में हुई है।

पुलिस ने छात्र की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिस पर लिखा था कि “मैं पेंटिंग बहुत अच्छी करता हूं और मैं पैंटर बनना चाहता था, लेकिन मेरे घरवाले मना कर रहे हैं।” पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रमन कुमार ने एकलव्य छात्रावास में इसी सत्र से 10वीं कक्षा में प्रवेश लिया था। वह पिछले एक सप्ताह से काफी परेशान बताया जा रहा था। मंगलवार देर रात उसने बाथरूम में बैडशीट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

बुधवार को जब छात्र रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक व एक्सरसाइज करने हैलीपेड नहीं पहुंचा तो वार्डन उसे देखने कमरे में पहुंचा। इस दौरान छात्र बाथरूम में फंदे से लटका हुआ पाया गया। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल किलाड़ पहुंचाया, यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी अभिषेक यादव के बोल

एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। नागरिक अस्पताल किलाड़ में छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में होस्टल वार्डन समेत अन्य बच्चों से पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...