लोकसभा चुनावों में मोदी के मजबूत करें हाथ, बदलेगी देश की सुरत

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

भाजपा मंडल सदर ने आज मंडी में पन्ना प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता उत्तराखंड राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी और मंडी लोकसभा चुनाव प्रभारी गोविंद ठाकुर ने की। बैठक में विशेष रूप से सदर विधायक अनिल शर्मा, नाचन विधायक विनोद चौहान, मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर और भाजपा प्रवक्ता अजय राणा मौजूद रहे।

इन सभी ने कार्यकताओं को लोकसभा चुनावों में जीत दिलाने के लिए जोश भरा। वही उत्तराखंड राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कार्यकताओ को संबोधित करते कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दस वर्षों के कार्यकाल में देश ने नई बुलंदियों को छुआ है जिसमें अनेक देश आज भी भारत देश का सहयोग चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने धारा 370 जैसे एतिहासिक फैसले लिए हैं लेकिन कांग्रेस को यह रास नहीं आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा पीएम मोदी के कार्यों कि कटाक्ष करती है। वही मंडी के स्वाभिमान की बात है तो सभी मंडी की बेटी कंगना रनोत पर कांग्रेस द्वारा टिप्पणी का जबाब प्रचंड जीत से देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...