1991 बैच के अधिकारी, IPS अतुल वर्मा बने हिमाचल पुलिस के नए महानिदेशक, सरकार ने जारी की अधिसूचना

--Advertisement--

शिमला, 01 मई – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सूक्खू सरकार ने आईपीएस अतुल वर्मा को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक बनाया है। अतुल वर्मा 1991 बैच के आईपीएस हैं। वर्तमान में वह सीआईडी के प्रमुख हैं। प्रदेश सरकार ने दो माह पहले अतुल वर्मा को सीआईडी का महानिदेशक नियुक्त किया था।

अतुल वर्मा झारखण्ड के मूल निवासी हैं। उनकी तैनाती संजय कुंडू की जगह हुई है। संजय कुंडू पिछले कल डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

सूक्खू सरकार ने दो वरिष्ठ आईपीएस अफसरों को किया नज़रंदाज़

खास बात यह है कि प्रदेश की सूक्खू सरकार ने नए डीजीपी की नियुक्ति में दो वरिष्ठ आईआईएस अफसरों को नजरअंदाज किया है। वरिष्ठता क्रम में राज्य कैडर के दो अफसर उनके ऊपर हैंं। इनमें 1989 बैच के आईपीएस डीजी जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं एसआर ओझा हैं।

हाल ही में डीजीपी कुंडू के छुट्टी जाने पर सरकार ने एसआर ओझा को ही 13 दिनों के लिए डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। ओझा कुछ माह पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे हैं।

वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान सीआरपीएफ में एडीजीपी के पद पर तैनात थे। ओझा के बाद वरिष्ठता में वर्ष 1990 बैच के आईपीएस श्याम भगत नेगी हैं। हालांकि वो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई दिल्ली में हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...