मेरिट सूची में नाम दर्ज करने पर स्कूल प्रबंधन समिति व स्कूल स्टॉफ ने लड्डुओं से तोली मेधावी छात्रा
मंडी/गोहर – अजय सूर्या
प्रदेश शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करने पर स्कूल प्रबंधन समिति और स्कूल स्टॉफ ने चैलचौक स्कूल की छात्रा को संमानित किया गया। इससे पूर्व स्कूल प्रांगण में उक्त छात्रा व उसके माता पिता का भव्य स्वागत किया गया।

स्कूल प्रांगण में आयोजित सन्मान समारोह में छात्रा अनामिका मल्होत्रा को 50 किलो लड्डूओं से तोला गया। साथ ही स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष की ओर से 10 हजार, सेवानिवृत्त कमर्स प्रवक्ता संजीव गुप्ता 5 हजार व अंग्रेजी प्रवक्ता सरनदास की ओर से 21 सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य बृजलाल के बोल
इस मौके पर प्रधानाचार्य बृजलाल ने कहा कि अनामिका मल्होत्रा ने न केवल स्कूल का नाम रौशन किया है बल्कि पूरे इलाके को रौशन किया है। छात्रा ने बहुत ही मेहनत की है। जिसके लिए स्कूल का समस्त स्टॉफ बधाई का पात्र है।

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मृगेंद्र पाल व समस्त समिति के सभी सदस्य, स्कूल के शिक्षक और गैरशिक्षक वर्ग सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

