किड्स कैम्प सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शत प्रतिशत रहा परिणाम, नैना ने झटका प्रथम स्थान

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

दिनाँक 29-04-2024 शाम को हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा +2 कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस परिणाम मे भट्टियात् क्षेत्र के किड्स कैम्प सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने 100% परिणाम देकर अपना लोहा मनबाया है। स्कूल में प्रथम स्थान पर रही छात्रा नैना ने 500 में से 460 अंक (both N.M Or MEd.) प्राप्त किये हैं।

नैना ने इसी के साथ प्रदेश भर में 34वा स्थान हासिल किया है। नैना के पिता रमेश सिंह मारुति सुजुकी कम्पनी में काम करते है और माता गृहणी हैं। नैना ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता पिता को दिया है। बड़ी होकर नैना डॉक्टर बन कर देश की सेवा करना चाहती है।

स्कूल प्रिंसिपल सीमा ठाकुर ने कहा की नैना शुरू से ही पढ़ाई और स्पोर्ट्स मे आगे रही है। स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में भी नैना जिला स्तर पर अपना लोहा मनवा चुकी है। नैना आने वाले समय में स्कूल और अपने माता पिता का नाम रोशन करेगी ऐसा हमें पूरा यकीन है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...