शाहपुर: न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस छतरी के छात्रों ने मेरिट में दिखाया अपना दमखम

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

न्यू एरा स्कूल का साइंसेज छतरी की छात्रा कनिका कोंडल ने मार्च 2024 में हुई हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में वाणिज्य संकाय में 479 अंक प्राप्त करके बोर्ड की मेरिट लिस्ट में पांचवा स्थान प्राप्त किया है।

कनिका के पिता आइटीबीपी में सेवाएं दे रहे हैं और माता रेनू बाला गृहिणी है। कनिका का लक्ष्य स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षा पास करके हिमाचल प्रदेश की सेवा करना है।

न्यूज इरा स्कूल ऑफ साइंस के आदित महाजन ने 12 वीं की परीक्षा विज्ञान संकाय में प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। इसने 500 में से 488 नंबर लिए हैं। आदित महाजन शाहपुर के भानला के रहने वाले हैं। इनके पिता विशाल महाजन सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और माता रेणुका मैनेजमेंट कॉलेज में प्रोफेसर हैं।

आदित महाजन के दादी सेवानिवृत प्रधानाचार्य व दादा रविंद्र महाजन ने स्थानीय समाज में अभूत पूर्व सेवाए दी हैं। भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन कर देश सेवा करना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने JEE Mains में 99.56 परसेंटाइल के साथ क्वालीफाई किया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय माता पिता, दादा दादी व गुरुजनों को दिया है।

न्यू एरा स्कूल का साइंसेज छतड़ी की छात्रा अक्षिता चौहान ने मार्च 2024 में हुई हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में वाणिज्य संकाय में 475 अंक प्राप्त करके बोर्ड की मेरिट लिस्ट में नवा स्थान प्राप्त किया है। अक्षिता के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं और माता अनुपमा गृहिणी है। अक्षिता का लक्ष्य बैंकिंग क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने का है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...