वोकेशनल शिक्षा के राज्य स्तरीय कोऑर्डिनेटर दिनेश स्टेटा ने किया नगरोटा सूरियां विद्यालय का दौरा

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – निशा ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में सोमवार को हिमाचल प्रदेश वोकेशनल शिक्षा के राज्य स्तरीय कोऑर्डिनेटर दिनेश स्टेटा ने स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के वेबसाइट शिक्षा के दोनों ट्रेड एग्रीकल्चर और टूरिज्म दोनों का विस्तार पूर्वक जांच की तथा आगामी योजनाओं के वारे विचार साझा किए।

उन्होंने विद्यालय में चल रही विभिन्न गतिविधियों पर खुशी व्यक्त की। ज्ञात रहे की शिक्षा विभाग के अंतर्गत व्यावसायिक प्रशिक्षण नौवीं क्लास से शुरू हो जाता है तथा 12वीं तक 4 वर्षीय कोर्स होता है। सभी छात्र 12वीं के बाद डिप्लोमा प्राप्त करते हैं। इस आधार पर बच्चों की व्यावसायिक प्लेसमेंट तथा उच्च शिक्षा के लिए भी चयन होता है।

प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल के बोल

प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल ने बताया की वर्तमान में एग्रीकल्चर ट्रेड में 150 तथा टूरिज्म ट्रेड में 125 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस वर्ष टूरिज्म ट्रेड में बच्चों को टूरिस्ट गाइड की ट्रेनिंग का विशेष कोर्स करवाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे कि पोंग क्षेत्र के आसपास पर्यटकों को पर्यटक गाइड सेवाएं मुहैया कराई जाएगी।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान उनके साथ जिला स्तरीय कोऑर्डिनेटर, प्रवक्ता सुदेश कुमार पुनीत मंडल केवल कृष्ण विजय धीमान अधीक्षक मुकेश कुमार ट्रेनर शालिनी तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...