महिला ने नाटकीय अंदाज में रचाई तीन शादियां, नगरोटा सूरियां थाने में मामला दर्ज

--Advertisement--

पुलिस ने समझौता करवाकर दूसरे पति के साथ भेजा, तीसरे युवक के जेवर मोबाइल, नकदी वापस दिलवाकर सुलझाया मामला, पहली शादी के बाद तलाक और फिर एक-एक हफ्ते के अंतराल में किए दो विवाह

हिमखबर डेस्क

एक महिला ने बड़े ही नाटकीय अंदाज में तीन शादियां रचा डालीं। इसमें महिला की मौसी ने इन शादियों को करवाने में मदद की है। यह घटना जवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार महिला की पहली शादी में तलाक हो गया था और उसने दोबारा पठानकोट के एक युवक के साथ मंदिर में विवाह कर लिया। शादी को अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता था कि उसने पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के तहत एक गांव के लडक़े के साथ कोर्ट मैरिज कर ली।

बताया जा रहा कि अभी शादी को पांच दिन भी नहीं बीते कि उस महिला ने तीसरी शादी वाले युवक को कमरे में बंद कर पठानकोट में जिस युवक के साथ दूसरी शादी की थी, के पास चली गई।

तीसरी शादी वाले युवक ने इसकी रिपोर्ट नगरोटा सूरियां पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए पहले महिला की पूरी हिस्ट्री जानी और छानबीन के बाद उसे पठानकोट में इस महिला को दूसरे पति के पास पाया।

पुलिस ने दोनों को पुलिस चौकी बुलाया, तो पता चला कि महिला ने पहले पति से तलाक लेने के बाद एक-एक सप्ताह के अंतराल में दो शादियां और कर ली हैं। ज्वाली क्षेत्र के जिस युवक के साथ तीसरी शादी की थी, उसने महिला को एक महंगा मोबाइल भी खरीद कर दिया था और उसने कोर्ट में रजिस्टर्ड शादी की थी। दू

सरी ओर जिस युवक के साथ दूसरी शादी की थी, वह रजिस्टर्ड नहीं थी और मंदिर में शादी की थी। मामला पुलिस में पहुंचने के बाद दोनों पार्टियों के बीच समझौते के बाद महिला को जिस व्यक्ति के साथ दूसरी शादी पठानकोट में की थी, उसके साथ भेज दिया और तीसरे पति द्वारा जो जेवर, मोबाइल और नकद राशि लेकर गई चली गई थी, वे सभी वापस करवा दिए।

लोगों में इस तरह की शादियों की खूब चर्चा हो रही है और इसके लिए पूरा दोष महिला की मौसी को दिया जा रहा है, क्योंकि जो दूसरी शादी की गई थी, वह महिला की मौसी का ही देवर बताया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...