दसवीं के फर्जी दस्तावेज से 3 साल तक करता रहा नंबरदार की नौकरी, FIR

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला की सुन्नी पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से नंबरदार की नौकरी हासिल करने का एक मामला पकड़ा है। इस सिलसिले में एक युवक के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित शेर सिंह पुत्र धनीराम तहसील सुन्नी (शिमला) के देवला गांव का रहने वाला है।

मामले के अनुसार आरोपित एनआईओएस (NIOS) से दसवीं के फर्जी प्रमाणपत्र से नंबरदार के पद पर लगा और तीन साल तक नौकरी करता रहा। देवला गांव के ही रहने वाले राकेश वर्मा ने आरोपित की फर्जी दस्तावेज से नौकरी हड़पने की शिकायत की है।

उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया है कि शेर सिंह निवासी देवला ने वर्ष 2019 में नंबरदारी सर्कल देवला में नंबरदार का पद प्राप्त करने के लिए अप्रैल 2007 के महीने में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (NIOS) से जारी जाली मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है। जिसके आधार पर शेर सिंह ने नंबरदारी का पद ग्रहण किया और लगभग 3 वर्षों तक इस पद पर कार्यरत रहा। अपने पद के बदले में उसने अनुचित लाभ प्राप्त किया।

पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर आरोपित के विरुद्ध सुन्नी थाने में आईपीसी की धारा 420, 465, 468 व 471 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...