डडौर एवं नागचला फोरलेन पर मण्डी पुलिस के ITMS क्रियाशील, 60KM से अधिक स्पीड तो टक से कटेगा ऑनलाइन चालान

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

जिला मण्डी में यातायात को सुचारु रुप से चलाने, अपराधों की रोकथाम तथा यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर नकेल कसने व रोकथाम हेतू मण्डी पुलिस द्वारा नागचला तथा डडौर फोरलेन पर Intelligent Traffic Management System (ITMS) स्थापित किये गये हैं ।

इसके द्वारा बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, गति सीमा से तेज वाहन चलाने पर 24X7 नजर रखी जायेगी तथा उनका चालान किया जाएगा । अधिसूचित नियमों के मुताबिक हल्के मोटर वाहनों के लिये अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घण्टा तथा भारी वाहनो के लिये अधिकतम गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घण्टा है। ITMS द्वारा किये गये चालान की सूचना अवहेलना करने वाले व्यक्ति को SMS द्वारा मिलेगी।

चालान का भुगतान 15 दिन के भीतर www.echallan.parivahan.gov.in पर ऑनलाईन या पुलिस थाना बल्ह में किया जा सकता है उसके पश्चात चालान को संबंधित न्यायालय मे प्रेषित किया जायेगा। मण्डी पुलिस आप सभी से यातायात नियमों की पालना करने की अपेक्षा करती है। मण्डी पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...