मंडी संसदीय भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की परिचय बैठक,मांगा सहयोग

--Advertisement--

सरकाघाट – अजय सूर्या

सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ परिचय बैठक की। बैठक की अध्यक्षता सरकाघाट के विधायक दिलीप ठाकुर एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने की।

भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने पंचायत प्रतिनिधियो के साथ परिचय किया और अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रचार को तेज करने का आह्वान किया। कंगना रनौत इस दौरान कहा कि मोदी ने महिलाओं को उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों के लिए किसान निधि योजना इत्यादि बहुत काम किए हैंl

उन्होंने कहा कि मोदी की इन उपलब्धियों को देखकर आप सभी प्रचार करें और भाजपा के पक्ष मे वोट देकर विशाल जीत दिलाकर उनको सौंपे ताकि अच्छे राष्ट्र निर्माण में हम सब की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि मुझे पूरी आशा है कि आप एक बार फिर कमल का बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को जीत और मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा को बड़ी लीड दिलाते हुए जीत की ओर बढ़ने का कार्य करेंगे आपका वोट देशहित में है।

वही विधायक दलिप ठाकुर ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों से निवेदन है कि भाजपा के पक्ष मे वोट देकर मोदी के सपनो के भारत बनाने मे अपनी भूमिका निभाएl

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...