दवा की जगह कर लिया जहरीले पदार्थ का सेवन, पूर्व प्रधान की मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिला की गागला पंचायत के पूर्व प्रधान ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान चैन लाल निवासी गांव कुरांह के तौर पर की गई है।

बुधवार रात को चैन लाल ने गलती से दवा की जगह कोई जहरीली वस्तु गटक ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान वीरवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना से टीम ने मैडीकल कालेज पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इस दौरान परिजनों के बयान दर्ज किए गए।

पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने चैन लाल की मौत को लेकर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान व आरंभिक जांच के आधार पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

डीएसपी चम्बा जितेंद्र चैधरी के बोल

डीएसपी चम्बा जितेंद्र चैधरी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...