करसोग में पुलिस ने नष्ट किए अफीम के 200 पौधे

--Advertisement--

करसोग – दिनेश कुमार

करसोग उपमंडल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अफीम के 200 पौधे नष्ट किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपमंडल के अंतर्गत पंचायत साहज में एक व्यक्ति खेत में डोडा पोस्त यानी अफीम की खेती कर रहा था। इस बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। ऐसे मे करसोग थाना प्रभारी मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

इस दौरान पाया गया कि आरोपी के घर के समीप ही गौशाला के साथ लगते खेत में अफीम उगाई थी। ऐसे में पुलिस ने मौके पर ही अफीम के 200 से अधिक पौधों को नष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आरोपी घर पर नहीं था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम को मौके पर नष्ट कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी साई दत्तात्रेय वर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...