सोलन के Puma store में चोरी, कर्मचारी ही करते रहे महंगे जूतों व कपड़ों पर हाथ साफ

--Advertisement--

सोलन, 15 अप्रैल – रजनीश ठाकुर

सोलन जनपद के जाबली के फ़ेंटासिया मॉल के पूमा स्टोर से चोरो ने सेंधमारी कर कीमती कपड़े सहित जूते चुरा लिए। स्टोर में काम करने वाले दो कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगा है। दोनों आरोपी 11 हजार रुपए मासिक पगार पर रखे थे। इसके बावजूद भी महंगे जूतों और कपड़ों पर शातिर हाथ साफ करते रहे।

सीसीटीवी की फुटेज में दोनों की करतूत पकड़ी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि स्टोर के मैनेजर को जैसे ही शक हुआ तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरा खंगाले।

जिसमें पता चला कि शोरूम में रखे गए कर्मचारियों द्वारा ही शोरूम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरी की वारदात में शोरूम में काम करने वाले 2 युवक शामिल हैं।

वहीं, इसमें एक युवक से गहन पूछताछ पर उसने करीब 18000 का सामान वापस किया है, जबकि दूसरा युवक पकड़े जाने के डर से गायब हैं। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...