शाही जलेब के साथ जिला स्तरीय किसान मेले का शुभारंभ

--Advertisement--

एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने किया मेले का शुभारंभ

पधर/मंडी, 15 अप्रैल – अजय सूर्या

हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर मनाया जाने वाला जिला स्तरीय किसान मेला पधर सोमवार को हर्षौलास के साथ शुरू हुआ। मेला का शुभारंभ एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर और उनकी धर्म पत्नी मीनाक्षी ठाकुर ने देवताओं की पूजा अर्चना कर किया।

किसान मेले में जल शक्ति विभाग पधर के रेस्ट हाउस डलाह से देव सूत्रधारी ब्रम्हा की अगुवाई में देवताओं के द्वारा भव्य जलेब का आयोजन किया गया। पांच दिवसीय किसान मेले में दो दर्जन से अधिक देवी देवताओ ने शिव मंदिर पधर में माथा टेका और लोगों को अपना आश्रीवाद दिया। इस अवसर पर मुख्यतिथि ने हिमाचल दिवस पर झंडा फहराया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर , हिमगिरि स्कूल पधर , गुरुकुल स्कूल पधर, पधर पब्लिक स्कूल सहित महिला मंडलो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। तहसीलदार पधर पूर्ण चन्द कौंडल ने मुख्यतिथि सुरजीत सिंह और मीनाक्षी ठाकुर का शाल टोपी और देवता की तस्वीर स्मृति चिन्ह के रूप में देकर स्वागत किया।

मुख्यतिथि ने अपने सम्बोन्धन में किसान मेला पधर की उपमंडल वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक है इसलिए हमें मेलो में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। मेलो से हमारा भाई चारा कायम रहता है।

उन्होंने अपने सम्बोन्धन मे कहा कि इस मेले की शुरुआत 1956 से स्थानीय लोगों ने शुरू किया था। वही उन्होंने कहा कि 2016 में इस मेले को पांच दिवसीय और जिला स्तरीय किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर तहसीलदार पधर पूर्ण चंद कौंडल, नायब तहसीलदार विकास कौंडल, डीएसपी पधर दिनेश कुमार, पंचायत समिति उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, सदस्य कविता चौहान, जिला परिषद सदस्य रविकांत, कैप्टन हेम सिंह, कुशाल भारद्वाज, बीडीओ द्रंग, राकेश पटियाल, जितेंद्र सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष लाभ सिंह, गिरधारी लाल, जितेंद्र कमांडो, केहर सिंह ठाकुर, बुद्धि सिंह यादव, प्रधानाचार्य ललित ठाकुर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...