देश के किसानों की उम्मीदों को मोदी की गारंटी है भाजपा का संकल्प पत्र:- डॉ सुकृत सागर 

--Advertisement--

मोदी के नेतृत्व में देश व अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र आगामी 5 वर्षों में छुएगा विकास के नए आयाम 

देहरा – शिव गुलेरिया 

भारतीय जनता पार्टी ने 14 अप्रैल 2024 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। मोदी की गारंटी के नाम से जारी इस संकल्प पत्र को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाँच किया।

घोषणा पत्र पर देहरा में अपनी बात रखते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी डॉ सुकृत सागर ने कहा की किसानों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने इस संकल्प पत्र में पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, एमएसपी में वृद्धि, कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन से लेकर कृषि उपग्रह लाँच करने तक की घोषणा कर किसानों की आकांक्षाओं को मोदी की गारंटी दी है।

डॉ सुकृत ने कहा कि घोषणा पत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं और राष्ट्र के संयुक्त प्रयासों के माध्यम से सभी के कल्याण और विकास तथा सबका साथ, सबका विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा ने यह सुनिश्चित किया है कि आने वाले पाँच वर्षों में देश के गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के लिए परिवर्तनकारी विकास कार्य किए जाएँगे।

डॉ सुकृत ने कहा कि आगामी पाँच वर्षों में भाजपा के संकल्प पत्र के माध्यम से अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र विकास के नए आयाम छुएगा।

उन्होंने कहा कि बतौर सांसद व बतौर मंत्री अनुराग ठाकुर के वर्तमान कार्यकाल में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र ऐतिहासिक विकास का गवाह बना है भाजपा का यह संकल्प पत्र विकास की इस लहर के निरंतर प्रवाह को सुनिश्चित करता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...