जलते चूल्हे में झुलसने से दो वर्षीय मासूम की मौत

--Advertisement--

जलते चूल्हे में झुलसने से दो वर्षीय मासूम की मौत

ऊना, 09 अप्रैल – अमित शर्मा

पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बाथड़ी से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक प्रवासी मजदूर के दो वर्षीय मासूम की आग से जलते चूल्हे में गिरने से मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक उपेंद्र मेहतो सोमवार अपने परिवार सहित बाथड़ी स्थित झोपड़ी में था। इस दौरान उपेंद्र मेहतो का 2 वर्षीय बेटा संजीव कुमार चूल्हे में गिरने क़े कारण झुलस गया।

घायल बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया जहां से गंभीर हालत में देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया लेकिन रास्ते में ही संजीव कुमार की मौत हो गई।मृतक की पहचान संजीव कुमार पुत्र उपेंद्र मेहतो निवासी बिहार हाल रिहायश बाथड़ी के रूप में हुई है।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...