ठियोग में टिप्पर ने कुचला राहगीर, कांगड़ा के व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

शिमला, 09 अप्रैल – नितिश पठानियां

ठियोग उपमंडल में जैश घाटी के पास एक टिप्पर ने सड़क किनारे एक राहगीर को कुचल दिया। हादसे में राहगीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल अवस्था में उसे ठियोग अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

मृतक अरविंद (50) कांगड़ा जिला का मूल निवासी था और जैश घाटी में ठेकेदार के पास बतौर अकाउंटेंट तैनात था। हादसे को अंजाम देने वाला चालक टिप्पर सहित फरार हो गया। ठियोग पुलिस ने कुछ घंटों में आरोपित चालक रोहित (21) निवासी नेपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृतक अरविंद के भतीजे अमित शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 279, 337, 304A और 187 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने शिकायत में कहा कि सोमवार की शाम उनके अंकल अरविंद जैश घाटी से छैला की तरफ पैदल आ रहे थे। इसी बीच माउंटेन वैली होटल के पास गलत दिशा से आ रहे एक टिप्पर (HP65A-2892) ने अरविंद को टक्कर मारी और चालक टिप्पर सहित फरार हो गया।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा के बोल 

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में राहगीर की जान गई है। शव का ठियोग अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतक कांगड़ा जिला का मूल निवासी था। उन्होंने कहा कि राहगीर को टक्कर मारने वाला टिप्पर ठियोग से छैला की तरफ जा रहा था। छैला के पास टिप्पर चालक को काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...