ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट
ज्वाली के मिनी हरिद्वार जवाली में 13-14अप्रैल को आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला जवाली का आगाज टमक की थाप से हुआ।
जिला स्तरीय बैसाखी मेला के अध्यक्ष एवं नगर पंचायत जवाली के चेयरमैन राजिंदर राजू ने पूजा-अर्चना की और लड्डुओं का प्रसाद बांटा गया। तदोपरान्त मेला कमेटी अध्यक्ष राजिंदर राजू ने टमक पर थाप लगाई।
मेला कमेटी अध्यक्ष राजिंदर राजू के बोल
मेला कमेटी के अध्यक्ष राजिंदर राजू ने कहा कि 13 अप्रैल को मिनी हरिद्वार जवाली में बैसाख संक्रांति का महास्नान होगा जिसमें दूरदराज से लोग आकर मिनी हरिद्वार में स्नान करते हैं। इसी रात्रि को सांस्कृतिक नाइट का भी आयोजन होगा।
14 अप्रैल को जिला स्तरीय दंगल होगा। जिसमें नामी-गिरामी पहलवानों को आमंत्रित किया गया है। इस रात को भी सांस्कृतिक नाइट करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि मेला को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कमेटियों का गठन करके जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर जेई शशि बालिया, कनिष्ठ सहायक बलबंत सिंह, नपं के उपाध्यक्ष एवी पठानिया, पार्षद जगपाल जग्गू, पार्षद सीमा, पार्षद पूजा, पार्षद सुषमा परमार, पार्षद पुष्पा चौधरी, आईएमसी ज्वाली के चेयरमैन मनु शर्मा, कर्ण मेहरा, सौरभ चौधरी, अमित चौधरी, रविन्द्र कपिला, सतीश गुप्ता, रमेश शर्मा, दुर्गेश, सौरभ मल्होत्रा, विजय कुमार, अंकुश गोस्वामी, संदीप कुमार, मेहरा विरादरी के पूर्व प्रधान प्रकाश मेहरा, परमजीत, नरेश कुमार, सिंह सभा ज्वाली के प्रधान महिंदर सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

