आर्य समाज स्कूल में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला द्वारा संचालित CPLI योजना के अंतर्गत व विशेष तौर पर नगर निगम शिमला में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में आज दिनांक 8 अप्रैल 2024 को सीनियर सेकेंडरी स्कूल आर्य समाज में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल द्वारा संचालित CPLI योजना के एरिया कॉर्डिनेटर दीपक सुंदरियाल ने जानकारी दी की शिमला नगर निगम के अंतर्गत सभी स्कूलों में बच्चों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। जिस तरह आये दिन लड़कियों के नशे की तस्करी में पकड़े जानें के केस सामनें आ रहें है ये चिंता का विषय है।

आज का कार्यक्रम विशेष तौर पर महिलाओं में नशे में जानें के कारण व बचाव पर केंद्रित था जहां स्कूल की बच्चियों से नशे पर विस्तृत चर्चा की गई व उन्हें नशे से होने वाले दुष्प्रभाव विशेषकर महिलाओं के संदर्भ में ,उस पर जानकारी दी गई।

संस्था के ट्रेनर वीरेंद्र कुमार व नीलम चौहान द्वारा स्कूल की छात्राओं को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई व उन्हें नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपने अपने वार्ड में जागरूकता फैलाने में सहयोग देने का आग्रह भी किया। यह जानकारी मानव कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमरा ने दी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...