तल माता मंदिर में भंडारे व माता की चौकी का हुआ आयोजन

--Advertisement--

तल माता मंदिर में भंडारे व माता की चौकी का हुआ आयोजन, विधायक केवल पठानिया ने पूजा अर्चना कर हवन में डाली आहुति, बोले, कल चंगर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लोकसभा चुनावों को लेकर होगी बैठक।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर विधानसभा के चंगर क्षेत्र में मनेई में स्थित प्राचीन तल माता मंदिर में आज हवन यज्ञ के साथ भंडारे व माता की चौकी का आयोजन हुआ। जिसमें शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने हवन में आहुति डाली और साथ ही पूजा अर्चना कर भगवती के समक्ष नतमस्तक हुए।

वहीं भक्तजनों ने भंडारे का प्रशाद ग्रहण किया। मीडिया से रूबरू होते हुए विधायक केवल पठानिया ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर में पहुंच कर शांति की अनुभूति होती है।

उंन्होने बताया कि कल लोकसभा चुनावों के मध्यनजर लपियाना की कांग्रेस पार्टी की बैठक भगवान नृसिंह मंदिर परिसर लपियाणा में रखी गई है। जिसमे कांगड़ा चम्बा लोकसभा के प्रभारी एव कृषि पशुपालन बिभाग मंत्री प्रोफेसर चौधरी चन्द्र कुमार मौजुद रहेंगे।

उंन्होने बताया कि बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों को लेकर मंत्री महोदय टिप्स देंगे उंन्होने समस्त कार्यकर्ताओं से बैठक में आने का आग्रह किया है।

उंन्होने बताया कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से 35 करोड़ की पेयजल स्कीम लेकर आया था जिसका 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। ओर सिंचाई की सुखाहर योजना का कार्य भी जल्द शुरू होगा। चंगर की सभी पंचायतों में पानी की दिक्कत दूर होगी।

उंन्होने कहा कि उपचुनाव ओर लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी जीतेगी, क्योंकि हमने 5 गारण्टी पूरी की है।विपक्ष के नेता विधानसभा में बार बार कहते थे कि 1500 रुपये कब देंगे।

जब मुख्यमंत्री ने महिलाओं को 1500 रुपये देने का फैंसला लिया तो चुनाव आयोग के पास पहुंच गए ये अभी भी नहीं चाहते कि महिलाओं को 1500 रुपये मिलें।

जल तरह से किसान निधि डाली गई थी वैसे मुख्यमंत्री चुनाव आयोग से मिलकर पर 1500 रुपये गरीब महिलाओं को अप्रैल महीने में ही जारी कर देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...